Aug 30, 2024

Jio का AI Cloud Welcome Offer क्या है?

Reliance की 47वीं Annual General Meeting यानी AGM में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने Jio AI Cloud को लॉन्च किया है, जहां यूजर्स अपने डेटा आदि को अपलोड कर सकेंगे. इसमें फोटोज, वीडियोज, डॉक्यूमेंट्स आदि को स्टोर किया जा सकेगा.


Jio AI Cloud पर AI Cloud Welcome Offer की शुरुआत इस दिवाली से होने जा रही है. जिसके तहत आप सभी यूजर्स को 100GB Free Cloud स्टोरेज मिलेगा. इससे ज्यादा स्टोरेज भी अगर किसी को लेना है तो वह भी मार्केट में सबसे सस्ते और किफायती दामों पर देने का Jio ने वादा किया है.