Sep 15, 2024

Neeraj Chopra, Diamond League में मात्र 1 सेंटी-मीटर से चूके.


ब्रुसेल्स में आयोजित डायमंड लीग के फाइनल मुकाबले में भारतीय जेवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा मात्र 1 सेंटी-मीटर से पिछड गये. और उन्हें दूसरा स्थान पाकर संतोष करना पड़ा. नीरज छह थ्रो फेंके और उन्होंने अपने तीसरे थ्रो में 87.86 मीटर जेवलिन फे़का. पर पेरिस ओलिम्पिक में ब्रोन्ज मेडल जीतने वाले ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स से 1 सेंटी-मीटर पीछे रह गये. जिन्होंने 87.87 मीटर जेवलिन फेंककर पहला स्थान प्राप्त किया और ट्राॅफी जीती.

डायमंड लीग फाइनल में नीरज के थ्रो: 

पहला थ्रो - 86.82 मी

दूसरा थ्रो - 83.49 मी

तीसरा थ्रो - 87.86 मी

चौथा थ्रो - 82.04 मी

पांचवां थ्रो - 83.30 मी

छठा थ्रो - 86.46 मी


इस फाइनल मुकाबले में एंडरसन पीटर्स पहले, नीरज चोपडा दूसरे व जर्मनी के जूलियन बेवर 85.97 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहें.


नीरज चोपडा भारत के लिए दो ओलम्पिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं. उन्होंने 2020 टोक्यो ओलम्पिक में गोल्ड और 2024 पेरिस ओलम्पिक में सिल्वर मेडल जीता. 2022 में वह डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बने जबकि 2023 में दूसरे स्थान पर रहे थे.


Subscribe On YouTube: Anwar MMJ