Mar 13, 2026

ज़ेप्तो ऑर्डर डिलीवरी करते समय एक्सीडेंट के भेंट चढ़ गया


सुबह-सुबह 6:32 AM पर लखनऊ में हज़रतगंज़ में इंडियन बैंक के पास सामने नरही रोड से आते वक़्त एक एक्सीडेंट के भेंट चढ़ गया। हाथ के बल आगे की ओर गिरा। दाहिने पैर की टांग साइकिल की हैंडिल से लड़ी। फोन स्क्रीन के बल गिरा। मैंने फोन उठाया। नॉर्मल स्क्रैच आए हैं चल रहा है। साइकिल की हैंडिल 360 डिग्री घूम गयी थी जिससे पिछली ब्रेक अलग हो गयी। मुझे अंदरुनी चोट आयी है वही टांग की हड्डी में बस। POLICE लिखी एक सुपर स्प्लेंडर गाड़ी ने मुझे ठोका। ठोकने के बाद शायद हाथ साफ करने के लिए मोटर साइकिल से उतरे थे। रुके रहे क्योंकि मैंने एक शब्द भी न बोला। कुछ भलेमानुष आए उन्होंने मेरी साइकिल की हैंडिल सीधी कर दी। मुझसे फोन जेब में रखने को कहा। तब मोटर साइकिल वाले ने कहा मैंने हॉर्न बजाया था। मैंने साइकिल उठायी चल दिया। मेरा मुझसे तर्क़ यही था कि जब 50 मीटर दूर सिर्फ एक CNG ऑटो ही था तो उस मोटर साइकिल ने मुझे ठोंका कैसे? शायद सुबह की सुनसान सडक पर वह ओवरस्पीड से चल रही थी। मैं ज़ेप्टो का ऑर्डर डिलीवर कर रहा था।