नये साल में प्रवेश. नये साल का स्वागत. नया साल आया. नया साल आया, ढेर सारी खुशियाँ लाया. नया साल सभी के लिए नई उन्नतियों का साल बने. नये साल में सभी की ख्वाहिशें पूरी हो. नया साल खुशियों से भरा हो. नया साल हम सभी की जिंदगी में ख़ुशियों को भर दे. विद्यार्थी इस साल अपनी बेहतरीन ऊर्जा का प्रदर्शन करे. सेवा क्षेत्र के लोग अपनों के साथ समय बिताते हुए अपनी भरपूर उत्पादकता से अपना उत्तरदायित्व निभाएं. श्रमिकों के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो. उनका शोषण बंद हो. उनको पूरी और पर्याप्त मजदूरी मिले. प्रशासन उनसे किये गये दुर्व्यवहार पर अपनी कड़ी कार्रवाई बरते. दबंगों के दबाव से रहित होकर उनके द्वारा की जाने वाली शिकायतों की एफआईआर की जाये. नेता अपने अनुभवों से जनता के कल्याण की सोचें. जनता को अपने भाषणों से एक नई सोच का अनुभव प्रदान करें. जनता के बीच ऐसा भाषण न दे, जिससे उनके बीच द्वेषभाव पले-बढ़े, बल्कि एक ऐसा समन्वय कायम करे कि वे अपने-अपने इतिहास को साथ-साथ ले चल कर अपनी संस्कृति पर गर्व करें और मिल-जुल कर साथ रह सके. नये साल में हमारी नई पीढ़ी फेक न्यूज़ के जाल से बचते हुए, बहस के बजाय स्वस्थ चर्चा कर सके. हमारी छात्र पीढ़ी बारहवीं के बाद विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेकर अपना ज्ञानार्जन करे और अपनी बौद्धिक क्षमता का विकास कर सके, न कि अपनी आर्थिक मजबूरियों या जानकारी के अभाव में अपने रास्ते से भटक जाये और किसी शहरी विश्वविद्यालय के बजाय शहरी फैक्ट्रियों में अपना भविष्य खपाएं.
इन्हीं सब शुभकामनाओं के साथ आपको नये साल की हार्दिक बधाई.
हमसे निरंतर तत्परता से बने रहने के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल से जरूर जुड़ें.
